खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते अब वो कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेल पाएंगे। यह इवेंट 28 जुलाई से शुरू हो रहा है।

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने नीरज के कॉमनवेल्थ में न खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि WAC के फाइनल के दौरान उन्हें इंजरी आई थी। वे अभी भी फिट नहीं है।

नीरज को एक महीने आराम की सलाह, अब रोहित यादव पर जिम्मेदारी
वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन एंजरी की बात पता लगी है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम की सलाह दी गई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था, उसी दिन जेवलिन थ्रो का इवेंट था। अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। जेवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ खेलने की उम्मीद थी
वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल के बाद नीरज ने कहा था कि चौथे थ्रो के बाद थाई में थोड़ी प्रॉब्लम थी। मैंने पट्‌टी बांधी और फिर अगला थ्रो किया। अभी मेडल जीतने का जोश है और वॉर्मअप हूं इसलिए पता नहीं चल रहा है। सुबह ही पता चला पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है। उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा और अगले टूर्नामेंट कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले सकूंगा।

Related Articles

Back to top button