उत्तरप्रदेश

आरोपियों का बयान हमने निर्दोष लोगों को मारने वाले हत्यारे को मारा हमें कोई अफ़सोस नहीं

By Dinesh chourasiya

 माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीन आरोपियों का बयान सामने आया है। हत्यारोपियों के अनुसार उन्होंने निर्मम हत्यारों की हत्या की है, जिसका उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ ✍️आरोपियों ने कहा कि माफिया अतीक का पाकिस्तान से संबंध था। अतीक और उसके गैंग ने तमाम निर्दोष लोगों का कत्ल किया था। अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था। अपने खिलाफ गवाही देने वालों की जान भी ले लेता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा ही व्यक्ति था। यही कारण है कि इन राक्षसों का संहार जरूरी था। इन लोगों ने काल्विन अस्पताल में हत्या करने के बाद यह बयान पुलिस को दिया है।

इधर बताया जा रहा है कि यह तीनों हत्यारोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। इनमें से लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा सच उगल दिया। उन्होंने कहा कि माफिया अतीक का न केवल पाकिस्तान और उसकी खूफिया एजेंसी आइएसआइ से संबंध था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी उसका कनेक्शन सामने आया था। अतीक का गैंग के लोग लगातार लोगों को परेशान करता रहा है। इन लोगों को मारना जरूरी था।

Related Articles

Back to top button