Uncategorized

कैटरीना कैफ और पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके एक्टर पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। पति पत्नी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही कैटरीना को सोशल मीडिया पर एक शख्स के द्वारा लगातार धमकी भरे कमेंट मिल रहे थे। उस शख्स को लगातार सोशल मीडिया पर समझाइश भी दी जा रही थी। बार-बार समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में ये जानकारी दी है कि ये मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। अब ये खबर भी आ रही है कि मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने आरोपी की पहचान कर ली है। वो कैटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक करता था और अश्लील कमेंट्स भेजता था। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है, इसके अलावा पुलिस ने आईटी एक्ट 67(अश्लील तस्वीरें, कमेंट्स और वीडियो पोस्ट करने) के तहत भी मामला दर्ज किया है।

 

Related Articles

Back to top button