मध्यप्रदेश

अब मध्यप्रदेश के जबलपुर और पचमढ़ी के इलाके भूकंप से कापी धरती

By Dinesh chourasiya

 एक बार फिर मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रविवार सुबह 11 बजे पंचमढ़ी और जबलपुर संभाग में इसका असर देखने को मिला है। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी   ने ट्वीट करके दी है। जबलपुर के कुंडम, चंदिया, पनागर और शाहपुरा के साथ उमरिया के कुछ इलाके भी प्रभावित हुए हैं। पंचमढ़ी से 218 किलोमीटर दूर जमीन के करीब 23 किलोमीटर नीचे की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है

कुछ दिन पहले ही ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। ग्वालियर से दक्षिण पूर्व में 28 किलोमीटर दूर टेकनपुर इलाके में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया गया था। जिसकी तीव्रता 4.0 रिएक्टर थी। भिंड, श्योपुर, दतिया और शुवपुरी जिले में इसका असर देखा गया था ।

 

Related Articles

Back to top button