
Uncategorized
बिलासपुर न्यूज़ पुलिस की कार्रवाई : होली के दौरान हुड़दंग और अवैध शराब बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई : होली के दौरान हुड़दंग और अवैध शराब बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। CRIME NEWS : पुलिस ने की कार्रवाई 5 सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचाते 5 और 1 आरोपी अवैध शराब समेत पकड़ाया। सरकंडा और तोरवा पुलिस ने होलिकोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को 5 हुड़दंगियों और 1 अवैध शराब विक्रेताओं को पकड़कर प्रतिबंधात्मक और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।












इनमें सरकंडा चौबे कालोनी निवासी रूमान खान, पिता मो मंसूर खान, नूतन चौक के राहुल यादव, पिता कार्तिकराम और दीपेश साहू, पिता धनेंद्र तोरवा देवरीखुर्द के सुमित कुमार ध्रुव, पिता संतोष कुमार इमली भट्ठा सरकंडा के संतराम महिलांगे, पिता लाभाराम के खिलाफ धारा 151,107, 116 (3) के तहत वहीं राजकिशोर नगर गायत्री मंदिर के पास से गोलू ध्रुव उर्फ कार्लोश को 16 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब समेत पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।




