Uncategorized

RAIPUR NEWS : पुलिस आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करे- राज्यपाल हरिचंदन

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज यहां राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के सात परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंटकर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल हरिचंदन ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता से, मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए। पुलिस को वन्चित वर्ग के लोगो से, आम जनता से विद्यार्थियों से, आदि नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनकी समस्याएं जानना चाहिये।

Related Articles

Back to top button