
Uncategorized
CG NEWS : 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता रद्द करने हो रही मांग

CG NEWS : 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता रद्द करने हो रही मांग
कवर्धा। CG NEWS : जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सोनाली पात्रा और क्लास टीचर अंजना किन्नौर को गिरफ्तार किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही करने के लिए ये कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।




बच्ची के साथ रेप मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर मुकेश यादव और स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्कूल के डायरेक्टरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं कई सामाजिक संगठन स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं।











