Uncategorized

भिलाई में स्कूटी सवार की मौत का अचानक सड़क पर आया कुत्ता, टकराकर नाले पर गिरा नाबालिग, सिर फटने से चली गई जान

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में तेज रफ्तार स्कूटी सवार नाबालिग की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी स्ट्रीट डॉग से टकराई और अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे बने नाले पर जा गिरी। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रौनक दुबे (16) है, जो सुपेला के शंकरपारा का रहने वाला था। हादसे के बाद लोगों ने नाबालिग को फौरन उठाया, लेकिन तब तक जान जा चुकी थी। नाले के ऊपर फर्श पर खून ही खून बिखर गया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सोमवार रात को स्कूटी सवार रौनक दुबे तेज रफ्तार में आ रहा था। इस दौरान एक कुत्ता सड़क पर बैठा था। स्कूटी जैसे ही उसके पास पहुंची, दूसरी तरफ भगने लगा। रौनक ने कुत्ते से बचने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह खुद को संभाल नहीं सका। स्कूटी सीधे जाकर नाले पर गिर गई।

इस दौरान गिरते समय रौनक के सिर में गहरी चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। रौनक को तत्काल भिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद लोग नाबालिग को अस्पताल ले गए

लोगों का फूटा गुस्सा, सड़कें कुत्तों के हवाले

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा कुत्तों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। न कोई वैक्सीनेशन हो रहा, न पकड़ने की कोई व्यवस्था है। कितनी जानें जाएंगी तब प्रशासन जागेगा? सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे में रौनक दुबे के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button