Uncategorized

बच्चोंक की जान से खिलवाड़ कर रहे ऑटो चालकों पर रायपुर पुलिस का चला डंडा, अब तक 90 चालकों पर हुई कार्यवाई

रायपुर।  कांकेर के कोरर में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आखिरकार रायपुर पुलिस को भी अपनी जिम्मेदारियों का अंदाजा हो गया। कांकेर हादसे को अध्यन में रखते हुए अब रायपुर में भी स्कूली ऑटो पर कार्यवाई शुरू की गई है। इसके चलते कोई भी अंगद स्कूली ऑटो अगर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठता है तो उसके खिलाफ पुलिस चलानी कार्यवाई कर रही है।

अक्सर देखा जाता है कि स्कूली ऑटो ड्राइवर अधिक पैसों की लालच में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल से लाना लेजाना करते है। हालांकि कांकेर के कोरर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चों की मौत के बाद रायपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने शनिवार को 40 आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। तो अब सोमवार को स्कूलों के बाहर और चौक चौराहो में ओवरलोड आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

वह चालक जिन्होंने क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चों को बिठा रखा था, उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की जा रही है। सुबह से शाम तक मे 50 आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। स्कूली बच्चों के सेफ्टी के लिए 16 नियम बनाये गए है। जिसके तहत पुलिस जांच कर रही है। बच्चों के अभिवावकों को भी उनके सेफ्टी के लिए ऐसे ऑटो में भेजने से मना किया गया है। बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ऑटो ड्राइवरों को नियमो का पालन करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button