Uncategorized

CRIME NEWS : बदमाशों ने पहले 4 ATM से लुटे 86 लाख, फिर लगा दी आग, जाँच में जुटी पुलिस

CRIME NEWS : तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में रविवार ने कुड्डालोर-चितूर रोड (NH-38) पर बदमाशों ने चार एटीएम 4 ATM मशीन से लगभग 86 लाख के लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। ये मशीनें चार विभिन्न स्थानों पर एक दूसरे से करीब 20 किमी दूर पर थी। पुलिस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त ATM को देखा और पुलिस स्टेशन को सूचित किया। जिसके बाद CCTV फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी गई है।

लूटे गए चार ATM में से दो थंद्रमपट्टू मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के पास और तिरुवन्नामलाई शहर के मरियममन मंदिर के पास स्थित हैं। तीसरा पोलूर शहर में रेलवे स्टेशन के पास है और चौथा कलसपक्कम शहर में गवर्नमेंट बॉयज हाई स्कूल के पास स्थित है।

 लूट के बाद ATM में लगा दी आग

पुलिस ने जानकारी दी कि, चोरी रात 2 बजे के आस-पास हुई। गैस वेल्डिंग मशीनों का इस्तेमाल मशीन को काटने और एटीएम को लूटने के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पैसे लूटने के बाद सभी एटीएम में आग लगा दी।

इंडिया वन केATM में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, जबकि एसबीआई के तीनों एटीएम सीसीटीवी कैमरों से लैस थे। SBI के तीन एटीएम में 30 लाख रुपये (थंद्रमपट्टू शाखा), 33 लाख रुपये (मरियम्मान शाखा) और 20 लाख रुपये (पोलुर टाउन) थे, जबकि चौथे ATM में 3 लाख रुपये थे।

 

 

Related Articles

Back to top button