छत्तीसगढ़

देर रात 3 युवतियों पर किया जानलेवा हमला, 7 आरोपी हिरासत में, बताई गई यह वजह

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के लोरमी में इलचपुर गांव में एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने 7 संदेहियों को हिरासत में लिया है। हत्याकांड में 7-8 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आरोपियों में महिलाएं भी शामिल है। इस मामले में प्रेम प्रसंग के चलते हत्याकांड की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। जानकारी मिलने के बाद FSL की टीम भी घटनास्थल पहुंची है। एक ही परिवार के संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि देर रात लोरमी के इलचपुर गांव में 3 युवतियों पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें से एक युवती की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 2 युवती गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल युवतियों को सिम्स रेफर किया गया है। यह घटना चिल्फी थाना क्षेत्र की है। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो मुख्य संदेहीरायपुर NIT में मैकनिकल ब्रांच में पढ़ाता है.

Related Articles

Back to top button