लगातार बारिश से नदी-नालों में बढ़े जलस्तर के बीच दुर्ग पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने राहत-बचाव अभियान, में 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
By Dinesh chourasiya

लगातार बारिश से नदी-नालों में बढ़े जलस्तर के बीच दुर्ग पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने राहत-बचाव अभियान, में 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया







▪️ *लगातार बारिश के कारण जिले के विभिन्न नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर जलभराव तथा पुल-पुलियों के ऊपर पानी का बहाव हुआ।*
▪️ *महादेव घाट, पुलगांव, कोही, महामारा-कोही, बोरी-ननकट्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के कारण कई मार्गों पर आवागमन बाधित किया गया।*
▪️ *पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में दिन–रात राहत एवं बचाव अभियान चलाकर लगभग 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।*
▪️ *पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए गए।*
▪️ *प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील मार्गों पर बैरिकेडिंग एवं सतत निगरानी की व्यवस्था की गई।*
▪️ *जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले मार्गों पर आवागमन रोककर नागरिकों से सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
लगातार बारिश के कारण दुर्ग जिले के विभिन्न नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने एवं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों ने समन्वित रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फंसे लगभग 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
जिले में लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी सहित विभिन्न नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया तथा अनेक स्थानों पर पानी भरने से सामान्य आवागमन प्रभावित हुआ। कई पुल-पुलियों के ऊपर पानी का बहाव होने से संबंधित मार्गों पर आवागमन में कठिनाई की स्थिति बनी।




महादेव घाट क्षेत्र में आमलेश्वर से रायपुर मार्ग पर पुल के ऊपर पानी बहने के कारण बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद किया गया। इसी प्रकार कोही पुल एवं महामारा-कोही क्षेत्र में पुल-पुलिया जलमग्न होने के कारण आवागमन बाधित रहा। बोरी-ननकट्टी मार्ग को शिवनाथ नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बंद किया गया।
खारुन नदी के भाटपारा क्षेत्र में नदी का पानी क्षेत्र में प्रवेश करने तथा संबंधित पुल-पुलियों पर पानी बहने की स्थिति बनी। पुलगांव क्षेत्र में शिवनाथ नदी की निचली पुलिया पूरी तरह जलमग्न रही। गणेश विसर्जन के लिए आने वाले नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।
समुद्रा नाला क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने एवं मार्ग पर पानी होने के कारण आवागमन बाधित रहा। बेमेतरा-राजनांदगांव मार्ग पर घोड़ागोड़खी पुल के ऊपर पानी बहने के कारण यातायात बंद किया गया। धमधा-तितुरघाट मार्ग पर सड़क जलमग्न होने एवं नाले के ऊपर पानी बहने के कारण मार्ग बंद किया गया।
ननकट्टी से दुर्ग मार्ग पर शिवनाथ नदी में तेज जलप्रवाह के कारण बोरी-ननकट्टी होकर दुर्ग आने-जाने वाला मार्ग बंद किया गया। रायपुर के टाटीबंद रोड स्थित चंदन पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई।
स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस की पेट्रोलिंग एवं राहत-बचाव टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहीं। पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा दिनभर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा आवश्यक राहत कार्य किया गया।
विभिन्न स्थानों पर बाढ़ एवं जलभराव के कारण फंसे लगभग 400 से अधिक लोगों को पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री भी पहुंचाई गई।
पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मैदानी दौरा कर जलस्तर, आवागमन एवं राहत-बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाने तथा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस, एसडीआरएफ एवं प्रशासन की टीमों को समन्वय के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*अमलेश्वर राहत शिविर की जानकारी*
निषाद घर अमलेश्वर – 71 लोग
ग्राम बोथली ग्राम पंचायत – 80 लोग
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अमलेश्वर – 20 लोग
ग्राम जमराव मे
पंचायत भवन – 10 लोग
प्रा शाला -16
निशाद भवन – 04
प्रभावित एवं सावधानी योग्य मार्ग/स्थान
▪️ महादेव घाट — आमलेश्वर से रायपुर मार्ग: पुल के ऊपर पानी बहने के कारण बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद किया गया है।
▪️ कोही पुल एवं महामारा-कोही क्षेत्र: पुल-पुलिया जलमग्न होने के कारण आवागमन बाधित है।
▪️ बोरी-ननकट्टी मार्ग: शिवनाथ नदी के बढ़े जलस्तर के कारण मार्ग बंद किया गया है।
▪️ खारुन नदी, भाटपारा क्षेत्र: नदी का पानी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है तथा संबंधित पुल-पुलियों पर पानी बह रहा है।
▪️ पुलगांव शिवनाथ नदी: निचली पुलिया पूरी तरह जलमग्न है। गणेश विसर्जन के लिए आने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें।
▪️ महामारा-कोही क्षेत्र: पुल-पुलिया पूरी तरह डूबने एवं जलभराव के कारण आवागमन न करें।
▪️ समुद्रा नाला क्षेत्र: नाले में जलस्तर काफी बढ़ गया है तथा मार्ग पर पानी होने से आवागमन बाधित है।
▪️ बेमेतरा-राजनांदगांव मार्ग, घोड़ागोड़खी पुल: पुल के ऊपर पानी बहने के कारण यातायात बंद किया गया है।
▪️ धमधा-तितुरघाट मार्ग: सड़क जलमग्न होने तथा नाले के ऊपर पानी बहने के कारण मार्ग बंद किया गया है।
▪️ ननकट्टी से दुर्ग मार्ग: शिवनाथ नदी में तेज जलप्रवाह के कारण बोरी-ननकट्टी होकर दुर्ग आने-जाने वाला मार्ग बंद किया गया है।
▪️ चंदन पेट्रोल पंप के सामने, टाटीबंद रोड, रायपुर: सड़क पर पर्याप्त जलभराव होने के कारण वाहन चालक सावधानीपूर्वक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
सराहनीय कार्य
राहत एवं बचाव अभियान में दुर्ग पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों, एसडीआरएफ के जवानों एवं प्रशासन की मैदानी टीमों द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नदी, नाला, पुल-पुलिया एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं। पानी के तेज बहाव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। जिन मार्गों पर पुलिस अथवा प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद किया गया है, वहां से आवागमन न करें तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। किसी व्यक्ति के बाढ़ अथवा जलभराव में फंसे होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना दें।
—0000—




