Uncategorized

जुए के अड्डे पर पहुंची पुलिस :9 जुआरी को दबोचा 1.36 लाख रुपए की संपत्ति जब्त, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

By Dinesh chourasiya

महासमुंद में चौकी भंवरपुर थाना बसना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बनडबरी (क) में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर पुलिस ने 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 1.36 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति भी जब्त की है।

पुलिस को 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर छापा मारा।

जुआ खेलते 9 आरोपी अरेस्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 12,300 रुपए नकद, लगभग 30 हजार रुपए के 8 मोबाइल और लगभग 94,000 रुपए के 6 पुरानी बाइकें जब्त की। इसके अलावा 52 पत्ती ताश और जुए से संबंधित अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 1,36,300 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button