केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने महिला थाना दुर्ग भ्रमण कर, परिवार परामर्श कार्यक्रम में सहभागिता एवं पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी कार्यप्रणाली की सराहना की
By Dinesh chourasiya

▪️ *दिनांक 26 एवं 27 सितंबर 2026 के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने महिला थाना दुर्ग का संक्षिप्त भ्रमण किया।*







▪️ *दोपहर लगभग 12:50 बजे महिला थाना पहुंचकर उन्होंने थाना में संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली।*
▪️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा महिला थाना में परिवारों की काउंसलिंग हेतु अतिरिक्त कक्ष एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।*
▪️ *परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर पारिवारिक मामलों में की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया को समझा गया तथा संबंधित परिवारों को आवश्यक सुझाव दिए गए।*




▪️ *भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं परिवार परामर्श के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।*
दिनांक 27.09.2026 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा महिला थाना दुर्ग का संक्षिप्त भ्रमण किया गया। इस दौरान महिला थाना में संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा महिला एवं परिवार संबंधी मामलों में पुलिस द्वारा की जा रही काउंसलिंग की जानकारी ली गई।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर निर्धारित कार्यक्रम के दौरान दिनांक 27.09.2026 को लगभग 12:50 बजे महिला थाना दुर्ग पहुंचीं। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा महिला थाना में परिवार परामर्श हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा काउंसलिंग के लिए अतिरिक्त कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की गई।
इसके पश्चात श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा महिला थाना में संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम में उपस्थित परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर काउंसलिंग प्रक्रिया को समझा गया। संबंधित परिवारों की समस्याओं को सुना गया तथा पारिवारिक विवादों के निराकरण हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।
भ्रमण के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, पारिवारिक विवादों के समाधान एवं परिवार परामर्श के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा दुर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली एवं महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
उपस्थित
दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की निजी सहायक (PA) श्रीमती रिया सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नेवई श्रीमती भारती मरकाम, महिला थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक नीता राजपूत तथा परिवार परामर्शदाता श्री अशोक जोशी एवं श्रीमती रत्ना रानी उपस्थित रहे।
सराहनीय कार्य
महिला थाना दुर्ग द्वारा परिवार परामर्श के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान, पक्षकारों की समस्याओं को सुनने तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इस कार्य में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीता राजपूत एवं परिवार परामर्शदाता श्री अशोक जोशी एवं श्रीमती रत्ना रानी की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवाद की स्थिति में आपसी संवाद एवं विधिक परामर्श के माध्यम से समस्या के समाधान का प्रयास करें। आवश्यकता होने पर महिला थाना एवं पुलिस की परिवार परामर्श व्यवस्था से संपर्क कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।




