Uncategorized

दुर्ग जिले के उतई, मार्केट/आवासीय क्षेत्र में दिन के समय प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर लगातार आज दूसरे दिन भी कार्यवाही की गयी  🔸 *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दो दिन में 15 भारी वाहनो पर कार्यवाही करते हुए 36 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में भारत माला परियोजना के अंतर्गत चलने वाले भारी वाहन चालको को वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर उतई के मार्केट एवं आवासीय क्षेत्र में दिन के समय प्रवेश न करने हेतु समझाईस दी गई थी क्योकि उतई का यह मार्ग अधिक भीड-भाड होने तथा मार्ग की चौडाई सकरी होने से साथ ही आवासीय क्षेत्र होने पर सडक दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए इस मार्ग पर दिन के समय प्रवेश न करने हेतु समझाईस दी गई थी परंतु लगातार वाहन के प्रवेश किये जाने सुचना मिलने पर आज लगातार दूसरे दिन यातायात जोन सिविक सेन्टर प्रभारी के द्वारा उक्त मार्ग में वाहन चेंकिंग के दौरान 07 भारी वाहन मार्ग पर चलते पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए 18 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किये गए इस प्रकार दो दिन में 15 भारी वाहन पर कार्यवाही की गयी, साथ ही वाहन चालको को इस मार्ग में रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रवेश करने समझाईस दी गई और अन्य वाहन चालक/मालिक को भी सूचना देने बताया गया।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार यह कार्रवाही जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button