छत्तीसगढ़

निगम ने सुभाष नगर व कसारीडीह के नाली में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालक पर लगाया जुर्माना

दुर्ग। नगर निगम निगायुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर भैस डेयरी संचालक उमेदी राम यादव सुभाष नगर एवं रोहित कुमार यादव कसारीडीह पर नगर निगम स्वस्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में सफाई दरोगा सुरेश भारती व टीम द्वारा नाली में गोबर बहाने पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। डेयरी के दोनों संचालको को हिदायत देते हुए

कहा कि दोबारा नाली में गोबर बहाते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई कर गैस डेयरी को शहर से बाहर कर दिया जाएगा की चेतावनी दी गई।कार्रवाई के मौके पर सफाई दरोगा सुरेश भारती के अलावा सुपर वाइजर और अन्य मौजूद थे।

निगमायुक्त श्री सर्वे शहर के सभी डेहरी संचालकों से अपील कर कहा कि नालियों में गोबर न डालकर न बहाए क्योंकि नालियों में जाम की स्थिति बन जाती है, नालियों में पानी निकासी नहीं हो पाता अगर नाली में संचालक द्वारा गोबर डालते पाए जाते है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button