
रायपुर-बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट पर बवाल:देर रात बदली पार्षद सूची; बगावत शुरू, नाराज नेता-कार्यकर्ताओं ने फूंका दीपक बैज का पुतला
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर में नगर निगम मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही बवाल मच गया है। टिकट कटने से नाराज नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद उन्होंने पुतला भी दहन किया।
वहीं, टिकट नहीं मिलने पर मेयर सहित वार्ड प्रत्याशियों के लिए बागी नेताओं के नाम भी सामने आने लगे हैं। बोदरी नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी से नाराज 14 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसे में कांग्रेस को सोमवार को 2 बार संशोधित लिस्ट जारी करना पड़ा।







इसके अलावा रायपुर निगम चुनाव में इस बार कई MIC मेंबर को इस बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इससे दावेदारी पेश कर रहे उम्मीदवारों में नाराजगी हैं। इन्हीं में से एक बंटी होरा सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने की बात लिख चुके हैं।
निर्दलीय जीतकर पार्षद बने और फिर कांग्रेस में आए जितेंद्र अग्रवाल भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

रायपुर में कांग्रेस के इन पार्षदों को इस बार टिकट नहीं




बंटी होरा, आकाश तिवारी, जितेंद्र अग्रवाल को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। अग्रवाल ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आकाश तिवारी MIC में थे मगर इस बार टिकट हासिल नहीं कर पाए।
कांग्रेस की निगम सरकार में MIC में रहे ज्ञानेश शर्मा को भी टिकट नहीं मिला है। हालांकि चर्चा थी कि वो खुद ही चुनाव से दूरी बना चुके हैं। सुरेश चन्नावर, समीर अख्तर, को भी टिकट नहीं दिया गया।
MIC में रहे सतनाम पनाग, कुमान मेनन, सहदेव व्यवहार को इस बार फिर से टिकट मिला है। सुंदर जोगी की पत्नी रुखमणी, नागभूषण राव की पत्नी राधिका,अंजनी विभार के पति राधेश्याम विभार को टिकट दिया गया है।
बिलासपुर में बगावत करते हुए कांग्रेस भवन तक पहुंचे नेता
मंगलवार यानी की आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है। ऐसे में माना जा रहा था कि कांग्रेस सोमवार को बिलासपुर के सभी वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। इस इंतजार के बीच दोपहर में प्रदेश मुख्यालय से एक सूची जारी हुई है, जिसमें केवल 40 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों का नाम था।
इस लिस्ट के वायरल होते ही कांग्रेसियों में विरोध के स्वर उठने लगे। वहीं, बगावत करते हुए कांग्रेस भवन तक पहुंच गए।
टिकट कटने से नाराज तय्यब हुसैन ने कांग्रेस भवन पहुंच कर गाली-गलौज तक शुरू कर दिया। इस बीच बाकी के 30 वार्डों की सूची जारी होने का इंतजार हो रहा था। लेकिन, बाद में एक साथ 70 वार्ड में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई, जिसमें कई दावेदारों के नाम काट दिए गए। पहली सूची में नाम होने और दूसरी सूची में नाम गायब होने के बाद नाराजगी और बढ़ गई।
जिसके बाद देर शाम 8 वार्डों की फिर से संशोधित सूची जारी की गई। इसमें भी वार्ड पार्षद के लिए नए नाम जुड़ गए। इसके चलते रात तक कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि, नेता कहते रहे यह उनकी फाइनल सूची है।
वहीं, यह भी चर्चा होती रही कि बार- बार सूची बदलकर वरिष्ठ नेता कांग्रेस का ही मजाक उड़ा रहे हैं। जिस तरह की स्थिति बनी है, इससे यह भी संभावना है कि मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन में चौथी संशोधित सूची जारी हो सकती है।

बागी हुए नेता और कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला
पार्षद प्रत्याशी चयन को लेकर सुबह से लेकर रात तक कांग्रेस में उथल-पुथल की स्थिति रही। हंगामा और विरोध भी हुआ। पहली सूची जारी होने के बाद नाम कटने से नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया।
वहीं, पार्षद रहे पंचराम सूर्यवंशी की पत्नी सुखवती सूर्यवंशी का नाम न होने से नाराज होकर उसने कार्यकर्ताओं के साथ राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया।
हालांकि, इससे पहले पूरे 70 वार्ड की सूची जारी हुई। तब वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा में प्रत्याशी के रूप में सुखवती का नाम था। लेकिन, जैसे ही हंगामे और पुतला दहन की खबर प्रदेश कार्यालय तक पहुंची, रात 10:30 बजे तीसरी संशोधित सूची जारी हुई। इसमें वार्ड 23 समेत आठ वार्ड के प्रत्याशियों को बदल दिया गया। जिनका टिकट कटा, वह प्रत्याशी नाराज हुए।
टिकट वितरण में जमकर चली गुटबाजी
बताया जा रहा है कि मेयर रामशरण यादव ने वार्ड पार्षद के लिए जितने भी नाम दिए थे, उनमें किसी भी कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया गया। जबकि, टिकट वितरण में पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी अपनी पसंद के दावेदारों को टिकट दिलाने में कामयाब रहे।
इसी तरह कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी अपने चहेते नेता व कार्यकर्ताओं को पार्षद प्रत्याशी बनाने में सफल रहे। इस बीच प्रत्याशी चयन को लेकर गुटबाजी चलाने के आरोप भी लगते रहे।
देर रात संशोधित सूची में जुड़ा महंत समर्थकों का नाम
यह भी कहा जा रहा है कि पहली 40 सूची के बाद एक साथ 70 वार्ड के प्रत्याशियों की दोबारा सूची जारी की गई, जिसमें पहली सूची से कई नाम गायब हो गए। इसके बाद देर रात आठ पार्षदों की एक संशोधित सूची जारी की गई। बताया जा रहा है कि इस सूची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समर्थकों के नाम को शामिल किया गया था।
कांग्रेस नेता त्रिलोक ने भी किया बगावत
इधर, मेयर के लिए प्रमोद नायक का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने भी बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। त्रिलोक ने कहा है कि वो 28 जनवरी को मेयर पद के लिए कांग्रेस से नामांकन जमा करेंगे।
उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उनके नाम पर बी फॉर्म जारी करेगी। ऐसा नहीं हुआ तो आगे वो अपने समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतकों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
14 पार्षद प्रत्याशियों ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ने किया ऐलान
कांग्रेस में टिकट के बंटवारे को लेकर घमासान मच गया है। जिले के बोदरी नगर पालिका के कांग्रेस के 14 पार्षद प्रत्याशियों ने पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही ऐलान किया है कि अब वे कांग्रेस के बैनर तले चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्षद प्रत्याशियों ने अध्यक्ष प्रत्याशी चयन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह फैसला लिया है।
पार्षद प्रत्याशियों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने गलत प्रत्याशी का चयन किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से सर्वसम्मति से केवल नीलम विजय वर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया था। लेकिन, ऐन वक्त पर पार्टी ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भरोसे में लिए बिना ही विमला सुनील साहू के नाम की घोषणा कर दी है।
नीलम विजय वर्मा की टिकट काटे जाने से नाराज प्रत्याशियों ने पार्टी आलाकमान को व्हाट्सएप के जरिए अपना लिखित इस्तीफा देते हुए यह घोषणा की है कि अब वे कांग्रेस पार्टी के बैनर तले नहीं बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। अगर, ऐसा हुआ तो नगर पालिका में कांग्रेस के लिए मुसीबत की स्थिति बन जाएगी।
जानिए नगर निगम के 70 वार्डों के भाजपा-कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी-
1 बजरंग नगर, भाजपा से रवि मेहर, कांग्रेस से अमित भारते 2 अब्दुल कलाम नगर, भाजपा से दिलीप कोरी, कांग्रेस- बजरंग सूर्यवंशी 3 सांई नगर, भाजपा -किरण राजेंद्र टंडन, कांग्रेस- सपना टंडन 4 गोकुल नगर, भाजपा कुसुम महाबली कोसले, कांग्रेस डिकेश कुमार सतनामी 5 डॉ. खूबचंद बघेल नगर, भाजपा- राजेश त्रिवेदी, कांग्रेस- गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू 6 यदुनंदन नगर, भाजपा संजय सीमा सिंह, कांग्रेस- सुधा गोपाल सिंह ठाकुर 7 कालिका नगर, भाजपा- श्याम कार्तिक, कांग्रेस- मनोज पाटकर 8 चित्रकांत जायसवाल नगर, भाजपा- बैजंती जोशी, कांग्रेस- कल्याणी डाहिरे 9 यातायात नगर, भाजपा- दुर्गेश कौशिक,कांग्रेस- मनहरण लाल कौशिक 10 गुरुगोविंद सिंह नगर, भाजपा- दुर्गेश यादव,कांग्रेस- पुष्पेंद्र कुमार साहू 11 संत कबीर दास नगर, भाजपा- केशरी इंगोले,कांग्रेस- निधि रवि साहू 12 बूढ़ादेव नगर,भाजपा- विजय मरावी,कांग्रेस- नागेश ध्रुव 13 पं. दीनदयाल नगर, भाजपा- रमेश पटेल,कांग्रेस- श्याम पटेल 14 मिनीमाता नगर,भाजपा- हेमंत मरकाम,कांग्रेस- भूपेंद्र सिंह 15 विकास नगर,भाजपा- नितिन पटेल,कांग्रेस- हीरालाल यादव 16 विष्णु नगर,भाजपा- मीनाक्षी यादव, कांग्रेस- अनिता कश्यप 17 नेहरू नगर,भाजपा- कार्तिक यादव, कांग्रेस- भास्कर यादव 18 तिलक नगर,भाजपा- अंजनी कश्यप, कांग्रेस- शारदा नागरकर 19 कस्तूरबा नगर,भाजपा- संजय पांडेय, कांग्रेस- भरत कुमार कश्यप 20 भक्त कंवर राम नगर, भाजपा- कविता कंचन,कांग्रेस- जोशी रिया गंगवानी 21 गुरुघासीदास नगर,भाजपा- मधुबाला टंडन,कांग्रेस- सीमा घृतेश 22 डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर,भाजपा- संजय यादव, कांग्रेस- संतोष धीवर 23 मदर टेरेसा नगर, भाजपा- वंदना चंद्रिकापुरे,कांग्रेस- जुबिन रिजवी 24 राजेंद्र नगर, भाजपा- सुशील श्रीवास्तव, कांग्रेस- प्रलय शर्मा 25 क्रांतिकुमार भारतीय नगर,भाजपा- मोनी टंडन,कांग्रेस- संतोषी रामा बघेल 26 शहीद अशफाक उल्ला नगर,भाजपा- परवीन बानो,कांग्रेस- असगरी बेगम 27 विनोबा नगर,भाजपा- किरण गोस्वामी, कांग्रेस- सुषमा दिलीप साहू 28 प्रियदर्शनी नगर,भाजपा- गणेश रजक, कांग्रेस- प्रशांत पांडेय 29 संजय गांधी नगर,भाजपा- मधुसूदन राव, कांग्रेस- शेख असलम 30 पं. मुन्नूलाल शुक्ल नगर,भाजपा- विनोद सोनी, कांग्रेस- श्रवण श्रीवास्तव 31 लाला लाजपतराय नगर,भाजपा- कुंतल ताम्रकार,कांग्रेस- शहजादी कुरैशी 32 शहीद विनोद चौबे, भाजपा- नगर अमित तिवारी, कांग्रेस- असद अहमद खान 33 गांधी नगर सिटी, भाजपा- रंगा नादम,कांग्रेस- अखिलेश गुप्ता 34 संत रविदास नगर,भाजपा- एकता दीपक साहू,कांग्रेस- रीता कश्यप 35 नागोराव शेष नगर,भाजपा- आशीष गुप्ता, कांग्रेस- आदेश पांडेय 36 बसंत भाई पटेल नगर,भाजपा- बंधू मौर्य,कांग्रेस- संदीप बाजपेयी 37 इंदिरा नगर,भाजपा- लक्ष्मी रजक, कांग्रेस- सजरूजनिशा 38 तात्याटोपे नगर,भाजपा- रश्मि विक्रांत बोले, कांग्रेस- सुनीता नामदेव गोयल 39 शहीद भगत सिंह नगर,भाजपा- दिनेश देवांगन, कांग्रेस- किशोर घोरे 40 महाराणा प्रताप नगर,भाजपा- दुर्गा सोनी, कांग्रेस- ओम कश्यप 41 विवेकानंद नगर,भाजपा- मोती गंगवानी,कांग्रेस- तजम्मुल हक 42 शहीद चंद्रशेखर, भाजपा- लक्ष्मी यादव, कांग्रेस- ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर 43 बंशीलाल घृतलहरे नगर,भाजपा- भारती पंकज परते, कांग्रेस- परदेशी राज 44 शंकर नगर,भाजपा- कविता दत्ता,कांग्रेस- शबाना बेगम 45 शहीद हेमू कालानी नगर,भाजपा- वल्लभ राव, कांग्रेस- किरण कश्यप 46 गणेश नगर चुचुहियापारा,भाजपा- अमर दास बंजारे, कांग्रेस- अब्दुल इब्राहिम खान 47 पं. रामगोपाल तिवारी नगर, भाजपा- हर प्रसाद धुरी,कांग्रेस- मोहन श्रीवास 48 बिसाहू दास महंत नगर, भाजपा- तिलक राम साहू,कांग्रेस- रजनी विश्वा साहू 49 बीआर यादव नगर,भाजपा- राकेश वर्मा,कांग्रेस- सुनील सोनकर 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर, भाजपा- जय वाधवानी, कांग्रेस- किशोर अहिरवार 51 राजकिशोर नगर, भाजपा- प्रितेश सोनी, कांग्रेस- अंकित प्रजापति 52 रविन्द्रनाथ टैगोर नगर,भाजपा- दिनेश सिंह ठाकुर, कांग्रेस- दिलीप पाटिल 53 कमला नेहरू नगर,भाजपा- रेखा सूर्यवंशी, कांग्रेस- शशिमणि बंजारे 54 भक्त माता कर्मा नगर, भाजपा- रानी शैलेष देवांगन, कांग्रेस- निशा देवांगन 55 माता परमेश्वरी नगर, भाजपा- मनोरमा यादव, कांग्रेस- सावित्री तिवारी 56 विजय नगर,भाजपा- रूपाली अनिल गुप्ता, कांग्रेस- महेत राम सिंगरौल 57 अशोक नगर,भाजपा- रेखा ओमप्रकाश पांडेय, कांग्रेस- सुशीला बालचंद साहू 58 रानी दुर्गावती नगर,भाजपा- कमला पुरुषोत्तम पटेल, कांग्रेस- मनीष सेंगर 59 शहीद मंगल पाण्डेय नगर,भाजपा- सुनीता जगत, कांग्रेस- अनिता ध्रुव 60 कपिल नगर कपिल नगर,भाजपा- विजय ताम्रकार,कांग्रेस- सुजीत मिश्रा 61 पं. देवकीनंदन दीक्षित नगर,भाजपा- राजेश दुसेजा,कांग्रेस- शैलेश मिश्रा 62 शास्त्री नगर, भाजपा- कमला जाधव,कांग्रेस- सीमा शुक्ला 63 अरविंद नगर,भाजपा- श्याम साहू, कांग्रेस- घनश्याम कश्यप 64 महामाया नगर,भाजपा- संतोष दुबे,कांग्रेस- नीरज सोनी 65 संत नामदेव नगर,भाजपा- तिहारी जायसवाल,कांग्रेस- राजकुमार यादव 66 पं. शिवदुलारे मिश्रा नगर,भाजपा- अंचल दुबे,कांग्रेस- विनय पिंकू पांडेय 67 विद्यासागर नगर,भाजपा- संगीता परिहार,कांग्रेस- दिनेश सूर्यवंशी 68 रामकृष्ण परमहंस नगर, भाजपा- ममता अमित मिश्रा, कांग्रेस- प्रीति मनीष गढ़ेवाल 69 बिलासा दाई केंवटिन नगर,भाजपा- प्रकाश यादव,कांग्रेस- अभिलाष 70 त्रिपुर सुंदरी नगर,भाजपा- एम श्रीनू राव,कांग्रेस- अजय यादव
…………………………………………..




