Uncategorized

कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों ने भरा नामांकन:पहला सेट जमा करने के बाद दूसरा सेट शक्ति प्रदर्शन के साथ जमा करेंगे कल

By Dinesh chourasiya

नामांकन दाखिल करती बीजेपी उम्मीदवार अल्का बाघमार - Dainik Bhaskar

दुर्ग नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अपना अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने अपने नामांकन का पहला सेट जमा किया। दूसरा सेट कल शक्ति प्रदर्शन के साथ जमा किया जाएगा।

आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के तहत दुर्ग जिले में दुर्ग नगर निगम का सबसे बड़ा चुनाव होना है। इसमें 60 वार्डों में पार्षद और मेयर पद के लिए मतदान होना है। मेयर पद के लिए भाजपा ने 26 को अल्का बाघमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया। वहीं कांग्रेस ने प्रेमलता साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है।

नाम तय होने के बाद दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। दोनों प्रत्याशियों ने 27 जनवरी सोमवार को दुर्ग कलेक्टोरेट में आकर अपना नामांकन फार्म लेकर पहला सेट लेकर जमा किया। कल 28 जनवरी को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है। इसलिए कल दोनों ही प्रत्याशी पूरे धूमधाम के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन का दूसरा सेट जमा करेंगे। इस दौरान उनके साथ दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

नामांकन फार्म जमा करने पहुंची कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता साहू

11 फरवरी को होना है मतदान

नगरीय निकान चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। इस दिन मतदाना चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 15 फरवरी को मतगणा के बाद चुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। मतदान शांति पूर्वक हो इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है।

विधायक और महापौर भी पहुंचे प्रत्याशियों के साथ

 

 

 

 

सोमवार को नामांकन जमा करने के दौरान भाजपा की प्रत्याशी अल्का बाघमार के साथ दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव भी साथ पहुंचे। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ निवर्तमान महापौर धीरज बाकलीवाल पहुंचे। इस दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया।

Related Articles

Back to top button