Uncategorized

रायपुर में फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस…

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर : राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा-कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में आज दोपहर अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत

वहीं दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृत कर्मचारी का नाम मिंटू कुमार बताया जा रहा है।

ब्‍लास्‍ट होते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्‍लाने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी तुरंत धरसींवा थाना की पुलिस को दी गई। फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button