छत्तीसगढ़

समस्याओं के निवारण हेतु शिविर आयोजन,13 को मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय बोरसी

दुर्ग: प्रशासन तुंहर द्वार शिविर का आयोजन विभिन्न वार्डों में अलग- अलग तिथियों में किया जा रहा है।शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगी। शिविर में पेयजल, आवास योजना, राशनकार्ड, सफाई सम्बंधित समस्या, अवैध निर्माण की शिकायत, सड़क बत्ती से सम्बंधित शिकायत या मांग, गुमास्ता लायसेंस, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ एवं इत्यादि निकाय सम्बंधित कार्यों के लिए आवेदन लेकर त्वरित निराकरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश महापौर ओर आयुक्त द्वारा दिया गया है।

इसी कड़ी में शिविर 13 जनवरी 2023 मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, बोरसी    वार्ड 49, 50, 51, 52

16 जनवरी 2023 शासकीय प्राथमिक शाला,पोटियाकला, दुर्ग   वार्ड 53, 54

18.जनवरी 2023 साहू भवन, बजरंग चौक, पुलगांव   वार्ड 55

20 जनवरी .2023 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कातुलबोर्ड   वार्ड 59 एवं 60

23 जनवरी 2023 शासकीय प्राथमिक कसारीडीह स्कूल, दुर्ग   वार्ड 42, 43 एवं 44

में आयोजित है।

जिसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को शिविर में साफ सफाई एवम आने वाले हितग्राहियो के लिए जल की व्यवस्था के साथ साथ बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है और हितग्राही द्वारा दिये गए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button