छत्तीसगढ़

CG NEWS : आंधी-तूफान ने ली जान: पेड़ के नीचे बैठे 2 युवकों पर गिरी गाज, हुई मौत

By Dinesh chourasiya

मनेन्द्रगढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है तो वहीं, कुछ जिले ऐसे भी है जहां आसमान से आकाशीय बिजली और झमाझम बारिश हो हुई है। मनेन्द्रगढ़ जिले की जहां पर मौसम का मिज़ाज तो काफी बदला हुआ है।

दरअसल, यहां पर आंधी-तूफान के चलते एक ही परिवार के 2 युवकों की मौत हो गई है। यह पूरी घटना ग्राम पंचायत सोनवर्षा के कछार पारा का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि दोनों मृतक युवक महुआ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तभी अचानक तेज आंधी चलने की वजह से पेड़ गिर गया और दोनों की पर ही मौत हो गई। मृत युवकों का नाम आशीष टोप्पो और सियोंन टोप्पो है।

Related Articles

Back to top button