
भिलाई में मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पुलिस की टीम ने दबोचा ▪️ अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कुल 04 मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा ▪️ चोरी के वाहनों के पार्ट्स निकालकर बेचने की करते थे तैयारी ▪️ तीन आरोपियों भेजे गए जेल
By Dinesh chourasiya







दिनांक 10.02.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुपेला चौक के पास मोटरसाइकिल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बेरोजगारी के कारण सूने स्थानों पर वाहनों की रेकी कर लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करना तथा उनके पार्ट्स अलग-अलग ग्राहकों को बेचने की तैयारी करना स्वीकार किया।
आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु अपनी बजाज पल्सर 150, क्रमांक CG-07-LZ-3570 का उपयोग किया जाता था, जिसे घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने निम्न मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया—
1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस CG-07-AB-0301, सेक्टर-09 हनुमान मंदिर पार्किंग




2. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-08-FH-4814, जेल तिराहा पद्मनाभपुर
3. मोटरसाइकिल CD डीलक्स CG-07-AD-2703, चंद्र-मौर्या पार्किंग, सुपेला
4. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-07-BT-4322, आकाशगंगा हिमालय कॉम्प्लेक्स, सुपेला
आरोपी
1. अब्दुल वाजिद अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, थाना छावनी
2. मोहम्मद मुबारक, उम्र 22 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैंप-01, थाना छावनी
3. अमित प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, निवासी रावण भांठा, सुपेला
▪️ चोरी की 04 मोटरसाइकिल
▪️ घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकि




