Uncategorized

CG में लव-प्रपोजल ठुकराया तो छात्रा पर एसिड अटैक चेहरा-आंख झुलसे; कोचिंग में साथ पढ़ते थे, 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बालोद में लव प्रपोजल ठुकराने पर हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया गया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में उस पर एसिड फेंका गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बालोद का रहने वाला है और छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ चुका है। छात्रा ने उसका लव ऑफर ठुकरा दिया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बचपन के दोस्त से हमला करवाने की साजिश रची। हमले में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आंख के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।

घटना के बाद छात्रा को बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं आरोपी युवक CCTV में भागते हुए नजर आया था, मुख्य आरोपी को बालोद में उसके किराए के मकान से पकड़ा गया।

जबकि उसका दोस्त कोंडागांव में महिंद्रा बस से पकड़ा गया, जिसमें एकक युवती भी शामिल है। पुलिस आज मामले का पूरा खुलासा करेगी।

घायल छात्रा की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
कोंडागांव में दो संदिग्धों को महिंद्रा बस से पकड़ा गया है।
कोंडागांव में दो संदिग्धों को महिंद्रा बस से पकड़ा गया है।

आरोपी भी पुलिसकर्मी का बेटा, अटैक से पहले शादी

मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है और बालोद शहर के आमापारा में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी हैं।

मुख्य आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले भैरमगढ़ (बीजापुर) से अपने बचपन के दोस्त को बालोद बुलाया था। दोस्त अपनी महिला मित्र को भी साथ लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार को एसिड अटैक से पहले आरोपी ने कमरौद में महिला मित्र की मांग भरकर उससे कथित रूप से शादी की थी।

इसके बाद लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा पर एसिड अटैक किया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी को लगा था कि बाहर से बुलाया गया युवक वारदात के बाद आसानी से निकल जाएगा और पकड़ा नहीं जाएगा। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया।

बालोद जिला अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए छात्रा को रायपुर रेफर किया गया।

बोला- उसे अपनी सुंदरता पर गुमान है, चेहरा जला देना

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त के साथ छात्रा पर एसिड अटैक की योजना बनाई थी। दोस्त के वारदात के लिए निकलने से पहले मुख्य आरोपी ने उसे एसिड की बोतल दी और छात्रा के बारे में कहा कि उसे अपनी सुंदरता पर गुमान है, उसका चेहरा इस तरह जला देना कि वह देखने लायक न बचे।

इसके बाद युवक को छात्रा की रेकी करने भेजा गया। सोमवार दोपहर 12:30 वह छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी पीछे से आया और उसके चेहरे पर एसिड फेंककर फरार हो गया।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

तेज जलन से चिल्लाने लगी, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

एसिड पड़ते ही छात्रा तेज जलन से चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। चेहरे और आंख के आसपास भी जलने के निशान हैं। पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

छात्रा से अस्पताल मिलने पहुंची विधायक

वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा रायपुर अस्पताल पहुंचकर छात्रा से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

…………………..

Related Articles

Back to top button