Uncategorized

दिल्ली पुलिस पर 3 महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप:क्राइम ब्रांच जांच करेगी CJP की FIR दर्ज करने की मांग

By Dinesh chourasiya

दिल्ली में जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। क्राइम ब्रांच अब महिला पत्रकारों के बयान दर्ज करेगी और पूरे मामले की जांच करेगी।

एक महिला पत्रकार ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। हिरासत में लेने के दौरान ACP विवेक भगत ने सीने पर हाथ मारा और धक्का देकर वहां से भाग गया।

उधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे। CJP की मांग है कि एसीपी भगत के खिलाफ FIR हो।

कॉकरोच पार्टी का एक डेलीगेशन रविवार दोपहर थाने के अंदर पहुंचा। पुलिस ने फिलहाल एसीपी के खिलाफ FIR दर्ज करने से मना किया।

राहुल बोले- दिल्ली की महिलाएं सुरक्षा को लेकर घबराहट में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। उन्होंने कहा- पूरी दिल्ली की महिलाएं, छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट में हैं, सत्याग्रह कर रही हैं। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है। गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए।

जंतर-मंतर पर लगातार दो दिन प्रदर्शन,1000 से ज्यादा हिरासत में लिए गए थे

3 अक्टूबर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शनकारी पहुंचे। इनमें AISA समेत छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग शामिल थे। इस दौरान करीब 200 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

2 अक्टूबर: जंतर-मंतर और आसपास हुए प्रदर्शन के दौरान करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था। बाद में इनमें से कई लोगों को छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार के प्रदर्शन को लेकर कम से कम 3 FIR दर्ज कीं।

पुलिसकर्मियों ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया।

SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर SIR को लेकर सवालों खड़े हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

दावा है कि कई फैसले और आदेश संधू और जोशी की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद से विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

10 अक्टूबर को कॉकरोच पार्टी दिल्ली में प्रदर्शन करेगी

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे।

दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे

Related Articles

Back to top button