Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को अविवादित नामांतरण सहित लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

योगेश्वर रिपोर्टिंग (पत्रकार)

बालोद, 21 अगस्त 2026। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में तहसीलवार प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए अविवादित नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

नामांतरण, सीमांकन और ई-कोर्ट प्रकरणों की समीक्षा

 

बैठक में तहसीलवार अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, अवैध वृक्ष कटाई, त्रुटिसुधार तथा ई-कोर्ट के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई।

 

इसके साथ ही नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण, एग्रीस्टैक पंजीयन, ऑटो डायवर्सन और संयुक्त वन सर्वेक्षण सहित राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई।

 

हर माह आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण अनिवार्य

 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शासन के निर्देशों के अनुरूप राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रत्येक माह न्यूनतम एक घंटे का प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने नगरीय निकायों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण के लिए चल रहे सर्वेक्षण, मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल के लंबित प्रकरणों तथा असर्वेक्षित ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button