Uncategorized

राहुल गांधी 4 घंटे से धरने पर, छात्र को लगे छर्रे दिखाए; FIR पर अड़े

By Dinesh chourasiya

राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक पैलेट गन से पीड़ित साहिल लोहबच की FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वे यहां से हटेंगे नहीं।

राहुल ने साहिल को लगे छर्रे दिखाए और कहा- ‘पैलेट गन चलने के सबूत हैं। ये छर्रे साहिल के शरीर से निकले हैं। अगर पुलिस ने गन नहीं चलाई तो किसने चलाई है। पुलिस कह रही है कि उन्हें FIR नहीं करने के ऊपर से निर्देश हैं।’

राहुल के साथ प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश भी मौजूद हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र साहिल घायल हो गए थे।

भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल कभी पुलिस पर हमले के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह प्रदर्शन छात्रों या न्याय के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा और मीडिया का ध्यान खींचने के लिए है।

राहुल बोले- शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली

राहुल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुए। 14 अगस्त को उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली। 17 अगस्त को ईमेल और फोन से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस बोली- शिकायत क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत पीड़ित ने खुद दी है। 20 जुलाई को दर्ज सभी मामलों की जांच पहले से क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को बताया है कि उसकी शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।

राहुल, पीड़ित छात्र साहिल और उनकी मां के साथ ऑफिस में डीसीपी से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button