Uncategorized

दुर्ग के उतई में अवैध मवेशी तस्करी करते 06 आरोपी सहित दो नाबालिक दबोचे गए  भैंसों से भरे पिकअप को घेराबंदी कर पकड़ा गया तीन नग भैंस बरामद 

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस को मवेशियों को अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम पुरई स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904 में 03 नग भैंस मवेशी पाए गए। मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। मौके पर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564 तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123 भी पाए गए।

पुलिस द्वारा मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। बरामद मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण कराया जाकर नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई।

प्रकरण में मवेशियों के परिवहन के स्रोत, गंतव्य तथा इस गतिविधि में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है। फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

 

आरोपी का नाम

1. कमल गिरी गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बावापारा, आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
3. कमलेश गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
4. करन गिरी गोस्वामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
5. टोमन यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
6. जागेश्वर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
7. 02 अपचारी बालक — विधि अनुसार अभिरक्षा में।

जप्त

1. 03 नग भैंस मवेशी।
2. मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904।
3. स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564।
4. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123।

अपराध क्रमांक एवं धाराएं

अपराध क्रमांक 428/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button