भिलाई में बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के, 05 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, गैस सिलेंडर बरामद
By Dinesh chourasiya








थाना वैशाली नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 307/2026 सहित अन्य चोरी के प्रकरणों की विवेचना के दौरान पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया तथा चोरी की सामग्री की बरामदगी की।
थाना वैशाली नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस द्वारा प्रकरणों की विवेचना करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी की सामग्री के संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा 05 आरोपियों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिन एवं रात्रि के समय बंद एवं सुनसान मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने तथा सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य सामान चोरी करने की जानकारी दी गई।




आरोपियों द्वारा मई 2026 में स्कूल के सामने स्थित एक मकान से सोने की कान बाली, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल एवं चांदी का करधन चोरी करना स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त कैंप क्षेत्र एवं राजीव नगर स्थित मकानों से भी सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की जानकारी सामने आई।
जून एवं जुलाई 2026 के दौरान भी आरोपियों द्वारा बंद मकानों को निशाना बनाकर सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, चांदी का करधन, नकदी एवं गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी करना बताया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण अलग-अलग ज्वेलर्स के पास बेचने तथा बिक्री से प्राप्त रकम को आपस में बांटकर खर्च करने की जानकारी दी गई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सामग्री एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। बरामदगी एवं अन्य प्रकरणों में आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*आरोपी का नाम
1. मोहम्मद अनीस खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी जेपी नगर, संजय कबाड़ी के पास, कैंप-02, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
2. श्रीनिवास शाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी शारदा पारा, जेपी चौक, श्रवण किराना के पास, कैंप-02, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
3. मोहम्मद इरशाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी सां-अवंती बाई चौक, अंबेडकर नगर, सिरसा रोड, कोहका, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
4. एम. चिन्ना राव, उम्र 54 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19, स्टीलनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
5. शमीन बेगम उर्फ सोना, उम्र 42 वर्ष, निवासी जेपी नगर, संजय कबाड़ी के पास, कैंप-02, थाना छावनी, जिला दुर्ग।





