
‘जॉइन भाजयुमो बालोद’ अभियान का भव्य शुभारंभ, शहीद परिवारों का किया सम्मान
युवाओं को संगठन से जोड़ने की पहल, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद। 11 अगस्त 2026 भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा में युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से ‘जॉइन भाजयुमो बालोद’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के पोस्टर का विमोचन भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती संध्या पनघनिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो जिला प्रभारी अंजिनेश शुक्ला एवं सह-प्रभारी अमन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने की पहल
‘जॉइन भाजयुमो बालोद’ अभियान के माध्यम से जिले के युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने की पहल की जा रही है। अभियान के तहत युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भाजयुमो का उद्देश्य जिले की युवा शक्ति को संगठित कर उन्हें राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।
शहीद परिवारों के घर पहुंचकर किया सम्मान
अभियान के शुभारंभ के बाद भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिले के शहीद परिवारों के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
युवा मोर्चा ने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उनके त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, जिला महामंत्री अनूप देशमुख एवं हिमांशु साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना टुवानी, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत, अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो नवीन राजपूत, शहर मंडल महामंत्री कमल बजाज, भाजयुमो शहर मंडल कोषाध्यक्ष समकित सांखला सहित पवन यादव, अर्पित दुबे, रमेश नहाटा, प्रवीण शारदा, लवण साहू, लालवीर राजपूत, चित्रेश देशमुख, नरेश आहुजा, तेशांत देशमुख, हर्षित यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





