एमपी में नाले में बही कार, 7 की मौत यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट
By Dinesh chourasiya
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल पर भारी बारिश के बीच ईको वैन नाले में बह गई वैन में 11 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया, जिससे वैन नाले में जा गिरी।







राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बाड़मेर में भी सड़कें लबालब हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड समेत प्रमुख इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।




यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। काशी में सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है।


राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल से ईको कार बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से दो लोग बाहर निकाल आए। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है।
हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुआ। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे।
उधर, पचोर में नरसिंहगढ़ से आ रही भार्गव ट्रैवल्स की बस उफनते नाले में फंस गई। पानी का बहाव तेज होने की वजह से बस लहराने लगी। यात्रियों ने कूदकर जान बचाई







