Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

आत्मनिर्भर मंडल बालोद की बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन, आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। 9 अगस्त 2026 आत्मनिर्भर मंडल बालोद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वंदेमातरम् और राजकीय गीत के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत शर्मा एवं कृष्णकांत पवार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आगामी घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडल प्रभारी सुरेंद्र देशमुख ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में आगामी दिनों में शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित करने तथा बूथ स्तर की बैठकों को शक्ति केंद्र स्तर पर निर्धारित कर समय-सीमा में पूरा करने की कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक में सभी प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में 43 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की गई।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर, जिला मंत्री निशा योगी, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी सरोज गंगबेर सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन महामंत्री हितेश्वरी कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने किया।

Related Articles

Back to top button