Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

बालोद में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से युवाओं को मिली प्रेरणा, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जागरूकता का आह्वान

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 02 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। युवा शक्ति को नशामुक्त, जागरूक और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित करने के उद्देश्य से आज शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, युवाओं, सम्मानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एकसुर में नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया और स्वस्थ तथा जागरूक भारत के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने की शपथ ली।

प्रधानमंत्री के वर्चुअल संदेश से मिली नई प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों ने युवाओं में नया जोश भरा और उन्हें देश को नशामुक्त बनाने के वैश्विक संकल्प से जोड़ा। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पार्षद श्री गिरिजेश गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याता और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि एक नशामुक्त युवा ही ‘विकसित भारत’ की सबसे मजबूत नींव रख सकता है। “नशा मुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा ही हमारे देश को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाएगी।” कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने शपथ लेकर यह संदेश दिया कि बालोद का हर युवा नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button