ग्राम देवार भाट में 351 पौधों का रोपण, वृक्षारोपण महाभियान बना जनभागीदारी का प्रेरक अभियान
रामानंद संप्रदाय के महाअभियान को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का मिला समर्थन, बालोद जिले में अब तक 600 से अधिक पौधे लगाए गए








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 11 जुलाई 2026।
जगद्गुरु श्रीमद रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य श्री की प्रेरणा से रामानंद संप्रदाय द्वारा 5 जुलाई से 19 जुलाई तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत बालोद जिला क्षेत्र के ग्राम देवार भाट (पोस्ट–जमरूवा) के गौठान परिसर में 351 पौधों वृक्षारोपण किया गया। बालोद जिला में अब तक 600 से अधिक वृक्षारोपण किया गया है। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।





कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रामानंद संप्रदाय द्वारा चलाए जा रहे इस महाभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पर्यावरण हितैषी अभियान समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं तथा पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

रामानंद संप्रदाय का यह वृक्षारोपण महाभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बनकर उभर रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती लता कोर्राम, सरपंच ग्राम देवरभाट, सचिव श्री धर्मराज साहू विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे छत्तीसगढ़ पीठ समिति सदस्य श्री चोवा राम, साहू जी, जिला ब्लड कैंप प्रमुख भूपेश निषाद, तेजस्व राव जाचक, ब्लैक कमांडो एवं अखिल भारतीय हिन्दू संग्राम सैनिक तालुका अध्यक्ष श्री भूखन बघेल जी, श्री देवकुमार निषाद, कुसुम, मोनेश कौशिक, जिला समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण।




