Aradhna news BalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा, कक्षा 5 के पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 09 जुलाई 2026

 शिक्षा सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र अध्ययनरत कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। 

 

Related Articles

Back to top button