Uncategorized

भिलाई में जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, के साथ ₹44,100  रुपया 09 मोबाइल फोन जप्त 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई में थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टील नगर कैम्प-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान, सत्य साई होटल के पास, चंद्रकला उर्फ बुच्ची एवं कृष्णा देवी द्वारा 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर 10 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम ₹44,100 तथा 09 मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 4 एवं 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. महेश कुमार, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, दुबे आटा चक्की के पास, भिलाई।
2. सुरेन्द्र प्रसाद, निवासी सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
3. आर. राजु राव, निवासी आंध्रा स्कूल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
4. राजेश सोनी, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
5. पी. तरुण, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, भिलाई।
6. के. प्रवीण कुमार, निवासी प्रज्ञा विद्यालय के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
7. भुजंग राव, निवासी मदर टेरेसा नगर, कैम्प-1, भिलाई।
8. मोहम्मद आजाद, निवासी मुकेश ट्रेडर्स के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
9. चंद्रकला उर्फ बुच्ची, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
10. कृष्णा देवी, निवासी मुकेश टेलर्स के पास, भिलाई।

Related Articles

Back to top button