Uncategorized

पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 8 की मौत:सभी मजदूर बिहार के रहने वाले, हादसे के समय 18 लोग काम कर रहे थे

By Dinesh chourasiya

कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार सुबह पत्थर खदान ढहने से 8 मजूदरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। घटना के दौरान 18 मजदूर काम कर रहे थे।पुलिस के मुताबिक, साउथ तालुक इलाके में मौजूद कावेरी क्रशर कंपनी की खदान में खनन चल रहा था।

इसी दौरान 40 फीट ऊंचाई से चट्टान का बड़ा टुकड़ा मजदूरों पर आ गिरा। घटना में कई मजदूर घायल भी हुए हैं। हालांकि उनकी संख्या का पता नहीं चल पाया है।

हादसे में खड़े लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर के भी टुकड़े हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- पहाड़ी का हिस्सा कुछ ही सेकंड में ढह गया

एक्सकेवेटर चला रहे परशुराम ने बताया कि काम शुरू करने के लिए जैसे ही मैं मौके पर पहुंचे और मशीन चालू की, तभी पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता, लेकिन उस समय नीचे करीब 18 लोग काम कर रहे थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। मलबे में दबे 4 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

—————

Related Articles

Back to top button