Uncategorized

दुर्ग में मोटर सायकल चोर पकड़ाया  आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पुरानी इस्तेमाली केटीएम मोटर सायकल क्र. CG 07 BY 5301  जप्त

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 24.06.2026 को प्रार्थी हरि साहू पिता नंदलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ओम नगर, उरला गौरा गौरी चौक, थाना मोहन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टील प्लांट रसमडा में काम करता है. दिनांक 23.06.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वह अपनी मोटर सायकल केटीएम क्र. CG 07 BY 5301 को अपने घर के पास खड़ा किया था. दिनांक 24.06.2026 की सुबह 07:00 बजे उठकर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहां नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 0441/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस और सीएसपी दुर्ग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर चोर की तलाश कर रही थीं. इसी दौरान उसी रात की मध्य रात्रि को पुलिस टीम को मालवीय नगर चौक दुर्ग के पास करीब 03:30 बजे एक संदिग्ध युवक मिला. पूछताछ करने पर वह उचित और स्पष्ट जवाब नहीं दे सका तथा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा. इसके बाद जब टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने उरला से उक्त केटीएम मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है.

 

आरोपी का नाम :
यशवंत बंजारे पिता चंदूलाल बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामनगर, मुक्तिधाम सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग.

 

Related Articles

Back to top button