Uncategorized

CG मे दो दिन बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट:आधे छत्तीसगढ़ में पहुंचा मानसून; बाकी हिस्सों को 24 घंटे में कवर  करने का अनुमान, 

By Dinesh chourasiya

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। मानसून प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों तक पहुंच चुका है, जबकि उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों के कुछ जिलों को अगले 24 घंटों में कवर कर लेगा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के बावजूद बुधवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

हालांकि मानसून इस बार सामान्य से करीब 7 दिन की देरी से छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इसका असर बारिश के आंकड़ों पर भी दिख रहा है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 127.8 मिमी (5 इंच) बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 44.8 मिमी (1.7 इंच) वर्षा हुई है।

Related Articles

Back to top button