Uncategorized

IPS बद्रीनारायण मीणा बस्तर रेंज के नए आईजी:पुलिस मुख्यालय में थे पोस्टेड, आदेश जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा (बैच 2004) को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, बद्रीनारायण मीणा अब बस्तर रेंज में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

उनकी नियुक्ति को बस्तर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button