
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा शहर मंडल बालोद ने श्रद्धापूर्वक मनाया
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर(पत्रकार)
बालोद, 23 जून 2026।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के तत्वाधान में आज माँ भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद्, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक तथा ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ सिद्धांत के शिल्पकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस अत्यंत गरिमापूर्ण से मनाया गया।





डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक: डॉ. मुखर्जी जी के
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था।

कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान देश का हर नागरिक सदैव याद रखेगा। उन्होंने तत्कालीन समय में देश को ‘दो निशान, दो प्रधान और दो विधान’ की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए जो संघर्ष शुरू किया था, वह आज धरातल पर साकार हो चुका है। उनका राष्ट्र प्रथम का संकल्प आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्र की संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान समस्त देशवासियों के लिए एक महान प्रेरणा है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं है।”
वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस श्रद्धांजलि सभा एवं स्मरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित शहर मंडल के प्रमुख रूप से पदाधिकारीगण
जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर शहर मंडल महामंत्री नरेन्द्र सोनवानी हितेश्वरी कौशिक , उपाध्यक्ष कमलेश गौतम उपाध्यक्ष संदीप सिंह मंडल मंत्री गोकुल ठाकुर कोषाध्यक्ष दिनेश तपड़िया पार्षद गण गिरीजेश गुप्ता दीपक लोढ़ा प्रीतम यादव आशा पटेल सुनीता मनहर लक्ष्मी साहू टिकेश्वर साहू प्रतिमा यादव ईश्वर साहू दीप्ति भाभी संतोष शर्मा संजय शर्मा भुनेश्वर यादव नीमा साहू नरेश आहूजा
एवं पदाधिकारी और निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




