Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा शहर मंडल बालोद ने चलाया स्वच्छता अभियान

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 23 जून 2026।

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के तत्वावधान में भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी परिसर के सामने विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया तथा डॉ. मुखर्जी जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

 

 

इस सेवा कार्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, शहर मंडल महामंत्री नरेन्द्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, मंडल मंत्री गोकुल ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश तपड़िया, पार्षदगण, गिरीजेश गुप्ता, दीपक लोढ़ा, प्रीतम यादव, आशा पटेल, सुनीता मनहर, लक्ष्मी साहू, टिकेश्वर साहू, प्रतिमा यादव, ईश्वर साहू, दीप्ति भाभी, संतोष शर्मा, संजय शर्मा, भुनेश्वर यादव, नीमा साहू, नरेश आहूजा सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव के साथ परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के लिए समर्पित रहा है। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प व्यक्त किया कि स्वच्छता, सेवा और संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाजहित एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं उनके आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” के संकल्प को दोहराते हुए समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान भी किया गया।

Related Articles

Back to top button