Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedअपराधछत्तीसगढ़राज्य
Trending

अवैध वृक्ष कटाई एवं परिवहन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, बम्हनी और कोपेडरा में जप्ती

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 12 जून 2026। बालोद वनमण्डल क्षेत्र में वृक्षों की अवैध कटाई एवं काष्ठ परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की सतर्कता और नियमित निगरानी के चलते विभिन्न क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वन परिक्षेत्र डौंडी अंतर्गत सहायक परिक्षेत्र अधिकारियों, परिसर रक्षकों, चौकीदारों तथा वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में निरंतर सघन गश्त एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में डौंडी विकासखंड के ग्राम बम्हनी एवं कोपेडरा क्षेत्र में तहसीलदार देवेन्द्र नेताम तथा वन विभाग के संयुक्त अमले द्वारा विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम बम्हनी में वृक्षों की अवैध कटाई कर परिवहन किए जा रहे काष्ठ को जब्त किया गया। वहीं ग्राम कोपेडरा में अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों के ढेर की सूचना प्राप्त होने पर मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर जिले में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध कटाई एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button