Uncategorized

दुर्ग कलेक्टोरेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी चंद घंटों में दबोचे गए एक नाबालिक भी शामिलL

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी निलेश कुमार साहू, निवासी रसमड़ा, दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग स्थित आधार सेवा केंद्र का संचालन करता है। दिनांक 12.06.2026 को कार्यालय बंद कर घर चला गया था। दिनांक 13.06.2026 को सुबह कार्यालय खोलने पर सामने के दरवाजे की कुंडी उखड़ी हुई मिली तथा कार्यालय के भीतर रखे सामान क्षतिग्रस्त पाए गए। टेबल की दराज में रखी नगदी राशि एवं लैपटॉप बैग अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 309/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर विनस कुमार कुल्थी, गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों को चिन्हांकित कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी की गई नगदी राशि 3,000 रुपये एवं लैपटॉप बैग बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

▪️ आरोपी का नाम :

1. विनस कुमार कुल्थी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आलू गोदाम के सामने, तितुरडीह, दुर्ग।
2. गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू, निवासी वार्ड क्रमांक 58, बॉम्बे आवास, उरला, दुर्ग।
3. 02 विधि से संघर्षरत बालक।

▪️ जप्त

1. नगदी राशि 3,000 रुपये।
2. एक लैपटॉप बैग।

▪️

Related Articles

Back to top button