Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedअपराधछत्तीसगढ़राज्य
Trending

अवैध काष्ठ परिवहन करते बोलेरो पिकअप जब्त, 35 नग बल्ली बरामद

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

 

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 12 जून 2026। वन परिक्षेत्र बालोद की टीम ने अवैध काष्ठ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से 35 नग मिश्रित प्रजाति की बल्ली जब्त की है।

 

वन विभाग को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 12 जून की रात्रि लगभग 9:38 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-930 स्थित सांकरा तालाब के समीप वाहन क्रमांक CG24E4183 की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में मिश्रित प्रजाति की 35 नग बल्ली का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया।

 

मौके पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वाहन सहित काष्ठ को जब्त किया गया तथा सुरक्षित रखरखाव हेतु निस्तार/बंसोड डिपो करहीभदर में जमा कराया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र बालोद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा अवैध कटाई एवं काष्ठ परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button