Uncategorized

CG के जंगल में मिली युवक की लाश:हत्या की आशंका, पुलिस हिरासत में संदेही, जांच में जूटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश मिली - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में लाश मिली है। जिससे मौके का जांच करने पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। ऐसे में पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को भरभौना के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश देखी गई। ऐेसे में यहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।

जिसके बाद मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान भरभौना निवासी शिव राठिया 17 साल के रूप में हुई।

मामले में जांच करने पर युवक के शरीर पर अंदरूनी चोटों के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया यह साफ हो गया कि किसी आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या की गई है।

पुलिस डॉग रूबी को मौके पर मिले सबूत को सुंघाकर जांच कराई गई

पुलिस डॉग की ली गई मदद

मामला हत्या से जुड़ा होने की आशंका को लेकर डॉग स्क्वयाड की टीम को बुलाया गया। जहां मौके पर कुछ सबूत मिला, जिसे पुलिस डॉग रूबी को सुंघाकर आरोपियों की शिनाख्त के लिए उसे छोड़ा गया।

तब पुलिस डॉग दो युवकों के पास जाकर रूकी। ऐसे में पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में ले लिया और मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।

आगे की जांच की जा रही इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी सीताराम धु्रव ने बताया कि मामले में संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सकी है।

मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Back to top button