Uncategorized

मानसून की मिजोरम में एंट्री, अभी केरल से दूर:यूपी में आंधी-तूफान से 6 की मौत; 

By Dinesh chourasiya

ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के मुताबिक मानसून ने मिजोरम के रास्ते देश में एंट्री कर ली है। X पर की गई एक पोस्ट के मुताबिक इस साल मिजोरम में मानसून सामान्य समय से 6 दिन पहले ही आ गया है। हालांकि IMD ने अभी तक मिजोरम में मानसून की एंट्री की पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, मिजोरम में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच से बारिश होती है। इसका असर उत्तर-पूर्व, पूर्वी और बाद में उत्तर भारत तक पड़ता है।

IMD के मुताबिक मानसून को 26 मई तक केरल पहुंचना था, लेकिन पिछले तीन दिन से केरल से 30-35 किमी दूर अटका है। केरल के तटीय इलाके, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है।

इधर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-हिमाचल, यूपी, ओडिशा और तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का एमपी से लगे हिस्सा और छत्तीसगढ़ में गर्मी का सबसे खतरनाक दौर चल रहा है।

सोमवार को यूपी के बांदा और विदर्भ का ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां लगातार 8वें दिन 47°C से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

देर रात यूपी के गोंडा, लखीमुपर, बस्ती, शाहजहांपुर और सीतापुर में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में बच्चे समेत 6 की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button