छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में हीटवेव, रायपुर में पारा 45.7°C:आंधी-बारिश की भी संभावना, राजनांदगांव सबसे गर्म
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है। 26 से 28 मई तक सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में लू का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इसी बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की भी संभावना जताई है।







प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। राजनांदगांव जिला 46.5°C तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में पारा 45.7°C तक पहुंच गया है।




1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा
नौतपा के 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।





