बंगाल के राज्यपाल ने ममता सरकार को बर्खास्त किया ममता ने कहा था इस्तीफा नहीं दूंगी
By Dinesh chourasiya
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। ममता ने बुधवार को कहा था कि वे सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी।












1इधर बंगाल में हावड़ा के पास शिवपुर में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। इससे पहले बुधवार रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दूसरी तरफ तमिलनाडु में सरकार बनने को लेकर पेंच फंसा हुआ है। 108 सीटें हासिल करने वाली एक्टर विजय की पार्टी से राज्यपाल ने बहुतम के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा है। विजय की पार्टी के पास 113 विधायक हैं, जो बहुमत से 5 कम है।
तमिलनाडु में विजय को कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टियों और मुस्लिम लीग का समर्थन है। AIADMK ने अपने 28 विधायकों को पुडुचेरी शिफ्ट कर दिया है।





