Uncategorized

रायपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का CM हाउस घेराव:प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच झूमाझटकी, कई गिरफ्तार; देवेंद्र यादव बोले- जेल जाओगे तो सांसद विधायक बनोगे

By Dinesh chourasiya

रायपुर में आज (7 मई) NSUI ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव किया। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, महिला थाना चौक के पास बने मंच में सभी इकट्ठे हुए और घेराव के लिए निकले।

आंदोलन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास 4 लेयर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारी जब बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NSUI के छात्र बड़े वोट से चुनाव जीतेंगे, इस डर से सरकार चुनाव नहीं करा रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने NSUI कार्यकर्ताओं से कहा कि जेल जाओगे तो सांसद विधायक बनोगे।

Related Articles

Back to top button