भिलाई में 2019 के हत्या प्रयास मामले में लंबे समय से फरार 02 आरोपी पकड़ाए
By Dinesh chourasiya








दिनांक 20.08.2019 को ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज, बीईसी कंपनी गेट के सामने ट्रक चालक प्यारेलाल यादव के साथ पुरानी रंजिश एवं विवाद के चलते आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का एवं पत्थरों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी सत्य प्रकाश के साथ भी मारपीट की गई थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 361/2019 धारा 307, 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि शेष आरोपी लंबे समय से फरार थे। सतत पतासाजी के दौरान दिनांक 27.04.2026 को फरार आरोपी लिगो बाघ एवं अशोक बेहरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।




▪️आरोपी का नाम :
1. लिगो बाघ, उम्र 30 वर्ष, निवासी बीईसी चौक, राजीव नगर उड़िया मोहल्ला, जामुल, जिला दुर्ग।
2. अशोक बेहरा, उम्र 29 वर्ष, निवासी बीईसी चौक, राजीव नगर उड़िया मोहल्ला, जामुल, जिला दुर्ग।




